Big NewsDehradun News

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, UCC पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी छह फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक रविवार को की जाएगी। बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा कर मुहर लगाई जाएगी।

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक

बता दें शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी पर चर्चा नहीं हो सकी। जिसके चलते बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी छह फरवरी को कैबिनेट बैठक की जाएगी। बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट पर मुहर लगाकर बिल को विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

टेक्निकल पेंच के चलते किया फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल पेंच के चलते आज ही कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बता दें आज विधानसभा में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक बिना कैबिनेट में पास हुए ड्राफ्ट को कार्यमंत्रणा में शामिल नहीं किया जा सकता था। जिसके चलते आज ही कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें