उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक आज होने वाली है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। विधानसभा के बजट सत्र के स्थान और तिथि पर आज निर्णय हो सकता है। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव भी आ सकता है।
मुख्यमंत्री आवास पर आज होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
सीएम धामी का अध्यक्षता में आज आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। आज होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है।
बैठक में जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों के लिए पुनर्वास एवं विस्थापन नीति के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही राज्य में भूमि की नई सर्किल दरों के प्रस्ताव समेत विभिन्न विभागों के मुद्दे व विभागीय सेवा नियमावली के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
बजट सत्र के स्थान और तिथि पर आज हो सकता है निर्णय
आज की प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के स्थान और तिथि पर भी फैसला हो सकता है। इसके साथ ही आज राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव भी आ सकता है।
राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर आज हो सकता है फैसला
राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने पर आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज फैसला हो सकता है। आंदोलनकारियों के आरक्षण के मुद्दे पर पिछली कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई थी।
इस उपसमिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी है। आज कैबिनेट के सामने उपसमिति की सिफारिशें रखी जाएंगी। इसके आधार पर कैबिनेट निर्णय देगी।
नई पर्यटन नीति का आ सकता है प्रस्ताव
आज की देश मंत्रिमंडल की बैठक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। आज इस बैठक में पर्यटन नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके साथ ही परिवहन विभाग के सरकारी वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी आ सकता है।
सरकार यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही पर्यटन नीति लाना चाहती है। ताकि उसके बारे में सभी हित धारकों को समय पर जानकारी हो सके। इसके अलावा बैठक में अवस्थापना विकास एवं निवेश बोर्ड, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी, गृह, कार्मिक समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों से जुड़ी सेवा नियमावली व उनमें संशोधन के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।