नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर एक जोड़े की बेहद दिलचस्प प्रेम कहानी वायरल हो रही है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि वो 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लड़की ने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 2 साल तक पैसे जोड़े और फिर उसके पसंदीदा जूते खरीदकर प्रेमी को प्रपोज किया।ये स्टोरी लड़की के हवाले से शेयर की गई है।
लड़की के अनुसार सक्षम और मैं पहली बार 14 साल पहले मिले थे।उस वक्त हम 12 साल के थे।तब हम दोनों ने आरकुट पर बात करना शुरू किया था।घर पर इंटरनेट सही नहीं था, इसलिए मैं चुपके से पापा के फोन से सक्षम को मैसेज करती। हम दोनों ने करीब 1 साल बात की। इसके बाद हमारा संपर्क टूट गया।बस, बात होनी बंद हो गई। लड़की ने बताया कि एक साल बाद हम दोनों एक आइसक्रीम पार्लर में मिले और साथ में आइसक्रीम खाई। जब हम चलने लगे तभी एक आंटी अचानक से हमारे पास आई।
उन्होंने कहा, जोड़ी सलामत रहे।लड़की कहती है कि इसके बाद हम आरकुट से फेसबुक पर माइग्रेट हो गए।हर दिन हमारी बात होने लगी।(सक्षम) हर शाम मेरी कॉलोनी आता।कुछ दिनों बाद हम फोन कॉल पर बात करने लगे। लेकिन एक बार बिल 2500 रुपये आ गया, जिससे घर पर हमें बहुत डांट पड़ी। 7 महीने बाद, लड़के ने प्रपोज करते हुए कहा, आई लाइक यू। लेकिन लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया।तब उसकी उम्र महज 15 साल थी।इसके बाद दोनों के