Big NewsTehri Garhwal

डिवाइडर से टकरा कर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

गुरूवार दोपहर यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि 11 लोगों को भी चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी बस

टिहरी में डिवाइडर से टकराकर यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। बस के हादसे का शिकार होने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि 11 और लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ भिजवाया गया है।

अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर दो बजे करीब हुई। बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी। इसी दौरान उनियाल गांव के पास बस (UK 10 पी ए 0059) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button