Char Dham YatraUttarakhand

चार धाम यात्रा के दौरान बस का किराया होगा महंगा, इतने तक हो सकती है बढ़ोतरी..

Char Dham yatra

इस साल चार धाम यात्रा बस किराया को लेकर महंगी होने जा रही है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अंतर्गत सभी परिवहन कंपनियों ने इस वर्ष से यात्रा किराया पांच प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंगलवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अंतर्गत संचलित होने वाली बैठक में लिया गया।

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अंतर्गत संचालित होने वाली परिवहन कंपनियों की बैठक मंगलवार को जीएमओयू ऋषिकेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की हुई।

बस के किराया में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति

बैठक में मौजूद सभी कंपनियों के पदाधिकारियों ने वर्तमान हालात, महंगाई, टैक्स आदि में वृद्धि को देखते हुए यात्रा के दौरान बस के किराया में पांच प्रतिशत वृद्धि करने पर सहमति जताई। रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि सभी कंपनियों के इस प्रस्ताव पर सहमति के बाद उसे परिवहन सचिव को भेजा जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें