UttarakhandBig News

वन विभाग में हुए अधिकारियों के बंपर तबादले, इन्हें भेजा इधर से उधर, देखें लिस्ट

वन विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे समेत कई डीएफओ के ट्रांसफर किए हैं। शासन की ओर से 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

वन विभाग में हुए 23 अधिकारियों के तबादले

वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी विवेक पाण्डे का तबादला अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर किया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है। वहीं मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है।

इन्हें भेजा इधर से उधर

इसके अलावा वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल पंकज कुमार को वन संरक्षक नंदा देवी बायोिस्फयर, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य वन संरक्षक हल्द्वानी, वन संरक्षक आकाश वर्मा का वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर तबादला किया गया है। वन संरक्षक यमुना वृत्त डा.विनय भार्गव का वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी भेजा है। वहीं वन संरक्षक मयंक शेखर झा का क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा है।

हिमांशु बागड़ी को भेजा हल्द्वानी

वहीं वन संरक्षक कोको रोसे का उत्तरी कुमाऊं वृत्त, उप वन संरक्षक नीरज कुमार को डीएफओ देहरादून, वन संरक्षक कहकशां नसीम का यमुना वृत्त, उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह का डीएफओ हरिद्वार, उप वन संरक्षक जीवन मोहन दगाड़े का डीएफओ नरेंद्रनगर, उप वन संरक्षक अमित कंवर को डीएफओ मसूरी, उप वन संरक्षक आशुतोश सिंह का डीएफओ पिथौरागढ़ भेजा है। इसके अलावा उप वन संरक्षक हिमांशु बागड़ी का डीएफओ तराई पूर्वी हल्द्वानी भेजा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें