UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

Rudrapur news: बदमाशों की दबंगई, दरोगा पर बाइक चढ़ाकर किया बुरी तरह घायल

Rudrapur में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार युवकों ने मेट्रोपोलिस के पास एक महिला से छीनाझपटी की थी। जिसके बाद दोनों nainital highway की ओर फरार हो गए। पुलिस ने जब दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा के ऊपर बाइक चढ़ा दी।

दरोगा पर बाइक चढ़ाकर किया घायल

घटना मंगलवार रात की है। महिला से छीनाझपटी के बाद फरार हुए बदमाशों की सूचना जैसे ही सिडकुल चौकी को मिली। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ाकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

उपचार के लिए कराया निजी अस्पताल में भर्ती

दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिडकुल चौकी से ही दबोच लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें