HighlightHaridwar News

हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती से सर्राफा व्यापारियों में रोष, रैली निकालकर किया प्रदर्शन

हरिद्वार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर हुई करोड़ों रुपए की डकैती के बाद जिले के सभी सर्राफा व्यापारियों में रोष देखने को मिल रहा है। वही आज रुड़की में सर्राफा एसोसिएशन व व्यापार मंडल के बैनर तले नगर के समस्त सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी मंडी चौक से महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती से सर्राफा व्यापारियों में रोष

एक सप्ताह पहले हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े बदमाशों ने करोड़ों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जिसको लेकर सर्राफा व्यापारियों में रोष देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ सुरक्षा को लेकर भी व्यापारी चिंतित नजर आ रहे हैं।

सर्राफा व्यापारियों ने रैली निकालकर जताया विरोध

शनिवार देर शाम रुड़की के समस्त व्यापारी एसोसिएशन के बैनर चले सैकड़ों सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी मंडी चौक से सिविल लाइंस महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डर का माहौल है। दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारियों के साथ लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है जोकि एक चिंता का विषय है।

सभी लूट व डकैतियों का पुलिस करें खुलासा

उन्होंने कहा कि आज की रैली के माध्यम से सर्राफा व्यापारी मांग करते हैं कि पूर्व में हुई सभी लूट व डकैतियों का पुलिस खुलासा करें। इसके साथ ही साथ सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि हरिद्वार में हुई पांच करोड़ की डकैती की घटना को लेकर सभी व्यापारी आक्रोशित है। साथ ही साथ वो सभी मांग करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करें और व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें