Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर: आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन घायल

cabinet minister uttarakhand
police man shot dead in police station party

बाजपुर: बाजपुर के पिलिया गांव में आधीरात को ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली।

घटना के बाद से अस्पताल और बाजपुर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीख् मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

इसके बाद कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने डोर बेल बजाई, घर के अंदर से ताबड़तोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।

सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तजिंदर सिंह, मोहित और हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें