National

देखिए VIDEO : 67 लाख रुपये देने के बाद भी नहीं मिला टिकट, थाने में फूट-फूट कर रोया नेता, वीडियो वायरल

यूपी समेत उत्तराखंड में चुनावी धमासान मचा हुआ है।टिकटे के लिए मारा मारी हो रही है। नेता बगावत करने को तैयार बैठे हैं। बात करें यूपी की तो यूपी में भाजपा ने 105 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पार्टी टिकट को लेकर खींचतान और ड्रामा देखने को मिल रहा है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमे मुजफ्फरनगर की चरथवल सीट से टिकट नहीं मिलने पर बसपा के एक नेता कोतवाली में फूट-फूट कर रोते दिखाई दे रहे हैं वो भी थाने में पुलिस के सामने। पुलिस के सामने रोते हुए अरशद राणा ने आरोप लगया कि बसपा नेताओं ने 67 लाख रुपये हड़पने के बाद उनकी जानकारी के बिना उनका टिकट काट दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह कर लेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें