Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

बसपा ने किए चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित, इन चेहरों पर खेला दांव

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। वहीं उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

बसपा ने की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

शुक्रवार को बसपा पार्टी ने अपने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बता दें हरिद्वार सीट से भावना पांडे पर दांव खेला है। जबकि संसदीय सीट से नारायण राम पर भरोसा जताया है।

नैनीताल सीट पर जारी है मंथन

वहीं बसपा ने पौड़ी गढ़वाल सीट से धीर सिंह बिष्ट और टिहरी गढ़वाल से नीमचंद छुरियाल पर दांव खेला है। बता दें नैनीताल सीट पर पार्टी जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें