HighlightNational

BSF को मिली पाकिस्तानी नाव, यहीं फंसा था PM मोदी का काफिला, जांच में जुटी एजेंसिया

पंजाब के फिरोजपुर जिले में बीएसएफ को एक पाकिस्तानी नाव बरामद हुुई है जिससे हड़कंप मच गया है. बता दें कि ये पाकिस्तानी नाव सतलुज नदी से लावारिस हालत में मिली है. फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस नाव में कौन सवार होकर आया था. नाव बरामद होने के बाद से ही जांच एजेंसिया मामले की जांच में जुटी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पाकिस्तानी नाव जहां से बरामद की गई है, वहां से सतलुज नदी पाकिस्तान से भारत में दाखिल होती है. नाव मिलने के बाद जांच एजेंसियां य़े पता लगाने में जुटी है कि अचानक नाव यहां कैसे आई और इसमें सवाल होकर कोई आया था

आपको बता दें कि फिरोजपुर पंजाब का काफी संवेदनशील इलाका है. इसकी सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं. इस कारण यह और भी संवेदनशील हो जाता है. हथियारों के साथ साथ ड्रग्स की भी यहां धडल्ले से तस्करी होती है. बीते दिनों पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर में ही फंस गया था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें