यूपी के प्रयागराज में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यह ऐसा मामला है, जिजके बारे में सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी। यहां दरिंदों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है।
हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा। मौके पर पहुंचे लोगों नजारा देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।
जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि बेटी और बहू के बदन पर कपड़े नहीं मिले। दुष्कर्म का आशंका भी जाहिर की गई है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर ही हत्या को अंजाम दिया है।