HighlightNational

CDS रावत की पत्नी के भाई बोले- अफसरों का फोन आया, तुरंत परिवार समेत दिल्ली आने को कहा, कोई बड़ी दुर्घटना हुई है

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. इस विमान में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका के भाई यशवर्धन सिंह भोपाल में अपनी बेटी को लेकर शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने पहुंचे थे.

इस दौरान उन्हें अपने रिश्तेदारों से बिपिन रावत से जुड़े हादसे की जानकारी मिली. वहीं इसके कुछ समय बाद ही उन्हें आर्मी के अफसरों की ओर से भी फोन किया गया और तुरंत परिवार समेत दिल्ली आने के लिए कहा गया है. यशवर्धन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली रवाना हुए। वहीं मधुलिका रावत की मां शहडोल से कल दिल्ली के लिए रवाना होंगी. मधुलिका रावत का परिवार फिलहाल शहडोल में रहता है, जहां उनकी मां और उनके भाई हैं. यशवर्धन ने बताया कि उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन उनका परिवार काफी चिंतित है.

उनके भाई ने कहा कि लेकिन अफसरों की ओर से जिस तरह उन्हें खबर मिली है उससे ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ी दुर्घटना हुई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आर्मी के अफसरों से मुलाकात के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर क्या हुआ है.

जानकारी के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्टिंग की जाएगी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें