UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, पत्नी ने किया पति का पर्दाफाश

रुद्रपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है। कलयुगी भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की बदहवास हालत को देखने के बाद उसकी भाभी ने उसे विश्वास में लेकर उससे जानना चाहा तो उसके पति का घिनोना सच सामने आया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बहन को बनाया हवस का शिकार

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में ही एक डेयरी में काम करता है। युवक के माता पिता रामपुर यूपी स्थित एक फार्म में काम करते हैं। उनकी 13 साल की बेटी उनके बेटे और बहु के साथ रहती थी।

21 जून को आरोपित युवक बाइक में अपनी बहन को लेकर अपनी मां से मिलने गया। रास्ते में उसने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने नाबालिग को जान से मरने की धमकी दी।

सच बताने पर दी जान से मरने की धमकी

आरोपित युवक यही नहीं रुका। युवक ने अपनी बहन को जंगल में ले जाकर भी कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद से किशोरी बदहवास रहने लगी। नाबालिग की हालत देख उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर सच जानना चाहा तो उसने अपने भाई की करतूत अपनी भाभी को बताई।

आरोपित की पत्नी ने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपित के साले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें