Udham Singh Nagar NewsBig News

नहाने के दौरान गौला नदी में डूबे भाई-बहन, दोनों का शव बरामद, परिजनों में छाया मातम

उधमसिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए गए दो बच्चे नहाने के लिए गौला नदी में उतरे थे। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है।

नहाने के दौरान गौला नदी में डूबे भाई-बहन

घटना शनिवर दोपहर की है। जानकारी के अनुसार फरमुदन पत्नी लतीफ अहमद निवासी सिरोली कला अपने पोते साद (8) और पोती अनम (9) व बेटी के बच्चे अरमान व अयान के साथ घास काटने के लिए गई थी। फरमुदन नदी किनारे घास काटने लगी। इस दौरान चारों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। नदी किनारे पानी कम होने के चलते साद ओर अनम नदी के अंदर चले गए। इसी दौरान खनन के गहरे गड्ढे में दोनों बच्चे डूब गए। पीछे से आ रहे अरमान ओर अयान ने दोनों को डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों ने भाग कर अपनी नानी को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंचे। विधायक बेहड़ ने कहा कि गोला नदी में खनन के कारण जगह-जगह खनन कारोबारियों ने गहरे गड्ढे कर दिए हैं। जिससे इन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। मामले को लेकर उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। मानकों के अनुरूप होगा तो मुआवजा दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें