Big NewsUdham Singh Nagar News
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, खेत में कर रहे थे धान की रोपाई, परिजनों में मचा कोहराम

खटीमा से दुखद खबर सामने आ रही है। सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत
उधम सिंह नगर के खटीमा के सैजना गांव में धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुमित सिंह (19) और सुहावनी (22) मूर्छित हो गए।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आनन फानन में उनके परिजन दोनों को मूर्छित अवस्था में अस्पताल लेलार पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।