National

पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह का बयान दर्ज, कहा, मैनें किसी का यौन उत्पीड़न नहीं किया   

दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन जारी है वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया । इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। वहीं बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। उन्होनें कहा कि उन्होनें किसी भी महिला पहलवान के साथ कोई यौन उत्पीड़न नहीं किया है।

बृजभूषण शरण सिंह का बयान हुआ दर्ज

बता दें कि पहलवान काफी समय से शिकायच कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया और कुछ दस्तावेज मांगे इस दौरान पुलिस के सामने बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। वहीं चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी।

डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर का बयान दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा जुटाने को कहा है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें