Haridwar NewsHighlight
ब्रेकिंग: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से युवक की मौत, पुलिस को बताए बगैर दफना दिया शव!

लक्सर: लक्सर में ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अवैध खनन कर रहा रहा था और उपनिज को तेजी से लेजाने के चक्कर में उसकी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बरहमपुर का रहने वाला था।
मृतक युवक का नाम जाहिद पुत्र संतूरा उम्र 35 वर्ष बताया गया है। सूत्रों की मानें तो हादसे के बाद खनन माफिया ने बिना सूचना दिए शव को दफनाया। हालांकि लक्सर पुलिस इस तरह की किसी भी घटना से इंकार कर रही है।