Big NewsHaridwar News

ब्रेकिंग : सीएम बनने के बाद हरिद्वार पहुंचे तीरथ सिंह रावत, संतों पर की पुष्प वर्षा

हरिद्वार : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी पहुंचे जहां डीजीपी अशोक कुमार समेत एसएसपी हरिद्वार और तमाम अधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार पहुंचकर सीएम तीरत सिंह रावत ने मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी मौजूद रही। साथ ही तीरथ सिंह रावत ने हर की पेड़ी पहुंचकर आखडा परिषद अध्यक्ष और साधु संतों को माला पहना कर उनका आशीर्वाद लिया है। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। साथ ही संतो पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने हर की पौड़ी पहुंचकर कुम्भ मेले का जायजा भी लिया। खबर है कि माँ गंगा के द्वार पहुंचे नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत संतों के साथ गंगा स्नान कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें