Big NewsTehri News

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक महिला की मौत

टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक ना लगने के कारण एक महिला जान बचाने के लिए बस से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।

रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है नरेंद्रनगर के बगरधार चढ़ाई पर प्रेशर पाइप फटने से बस ढलान पर पीछे की ओर जाने लगी। इस दौरान हड़बड़ाहट में एक महिला अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गई। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

जान बचाने के लिए बस से कूदी महिला की मौत

आनन-फानन में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चंखी देवी (55) पत्नी भगवान सिंह निवासी चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में मृतक महिला समेत 35 यात्री सवार थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें