Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, सीएम धामी ने दी सहमति

BONUSउत्तराखंड में कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली बोनस का तोहफा दिया है। सीएम धामी ने दिवाली बोनस की फाइल को मंजूर कर दिया है। तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। राज्य सरकार, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ग और घ के कर्मचारियों और समूह ख के 4800 ग्रेड पे तक के सभी नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को तीस दिन का बोनस दिया जाएगा। ये अधिकतक सात हजार रुपए तक का है।

इसके साथ ही कैजुअल दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 1184 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार सरकार पर इस बोनस के ऐलान के बाद 1 करोड़ 20 लाख रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को बोनस के लिए अधिकृत किया था। अब कर्मचारियों को डीए का इंतजार रहेगा। कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें