National

मणिपुर में सैतान गांव में रखा था बम, डिफ्यूज करने के समय फटने से जवान हुआ घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम फटने की जानकारी सामने आई हैं। मणिपुर के सैतान गांव में बम को डिफ्यूज करते समय असम रायफल्स का एक जवान इसकी चपेट में आने से घायल हो गया। 

सैतान गांव में फटा बम

बताया जा रहा है कि मणिपुर के सैतान गांव में बम घटने की घटना हुई। बम को जमीन में गाढ़ा गया था। इस दौरान जब असम राइफल का जवान बम को डिफ्यूज कर रहा था उस दौरान बम फट गया और जवान को मामूली चोटें आई है।

गोलीबारी में पुलिसकर्मी की हुई थी मौत

इस घटना के एक दिन पहले बिष्णुपुर जिले के तेरा खोंगफंगबी के पास एक संदिग्ध उग्रवादी द्वारा गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना के जवान दोनों मिलकर क्षेत्र से उग्रवादियों को खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। 


Back to top button