

सालों से दबे बम ने जवान की जान ले ली और इसमे 8 जवान घायल हुए हैं। बता दें कि अलाव जलाने से बम धमाका हुआ। मामला राजस्थान के जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का है जहां जैसलमेर स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को एक हादसा हुआ। यहां मोर्टार का गोला फटने से एक जवान की मौत हो गई। साथ ही 8 जवान घायल हुए।
बीएसएफ के जवान संदीप सिंह की मौत
मिली जानकारी के अनुसार घटना में झारखंड के धनबाद निवासी बीएसएफ के जवान संदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं अन्य कई जवान घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि अचानक जोरदार धमाके होने से उस वक्त घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं इसके बाद तुरंत घायलों को इलाज के लिए तत्काल निकटवर्ती रामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया गया, लेकिन बीएसएफ की 136 वीं वाहिनी की जवान संदीप कुमार सिंह को बचाया नहीं जा सका।
अलाव जलाया, फट गया बम
जानकारी मिल है कि किशनगढ़ फायरिंग रेंज भारत-पाक बॉर्डर पर तनोत के पास स्थित है। यहां लगातार अभ्यास चलता रहता है। रविवार को भी बीएसएफ के जवान नियमित अभ्यास में जुटे हुये थे, इसी दौरान सुबह यह हादसा हो गया। जानकारी यह भी मिली है कि सर्दी से बचने के लिए यहां बीएसएफ के जवानों ने अलाव जलाई थी। इसी दौरान यह जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि जवान फुटबॉल की तरह उछल गए। कई जवान काफी दूर तक उछलकर जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार 5 साल से इनके स्क्रेप बीनने का ठेका नहीं हुआ है, ऐसे में जीवित बम माइंस का काम कर जाते हैं।