Big NewsRudraprayag News

बड़ी खबर। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

ACCIDENT IN RUDRAPRAYAG

 

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां केदारनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के एक दल के वाहन पर बोल्डर गिरा है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र, नेपाल, बिहार के श्रद्धालुओं का एक दल केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहा था। इस दल में कई लोग शामिल थे। सभी एक वाहन से वापसी कर रहे थे। वाहन गौरीकुंड – रुद्रप्रयाग एनएच पर मुनकटिया के पास हादसे का शिकार हो गया।

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को सुचारू रखने के निर्देश, सीएस ने की समीक्षा

कई बड़े बोल्डर वाहन पर आ गिरे। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली एक महिला की मौत गई जबकि कई अन्य घायल हैं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि क्रैश बैरियर के चलते गाड़ी सड़क पर ही बनी रही अन्यथा नीचे मंदाकिनी नदी में गिरती को ये हादसा भयावह होता।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें