Big NewsUttarkashi News

रविवार को भागीरथी नदी में दो शिक्षक हुए थे लापता, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

devbhoomi news

उत्तरकाशी में दो दिन पहे यानी की रविवार को देवीधार रनाड़ी मोटरमार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में समा गई थी। जानकारी मिली कि कार में दो शिक्षक सवार थे जो की कार समेत लापता हो गए थे। वहीं बड़ी खबर है कि दो शिक्षकों में से एक शिक्षक का शव भागीरथी नदी से बरामद कर लिया गया है। सोमवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार तड़के शव बरामद हुआ। साथ ही टीम ने कार को भी बरामद कर लिया है। इसी के साथ दूसरे लापता शिक्षक की तलाश जारी है।

गौर हो की टिहरी निवासी दोनों शिक्षक विकासखंड डुंडा के मांजफ गांव में रिश्तेदारों के यहां गए थे जो की वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। शिक्षकों की कार भकड़ा पटवारी चौकी के पास अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई। हादसे में कार में सवार दोनों शिक्षक लापता हो गए। पुलिस समेत एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। सोमवार रात को डीएम मयूर दीक्षित भी मौके पर पहुंचे थे और टीम से फीडबैक लिया था।

एक शिक्षक बुद्धिलाल का शव टीम ने बरामद किया। साथ ही हाइड्रा मशीन की मदद से नदी में समाई कार भी बाहर निकाल ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है और लापता दूसरे शिक्षक की तलाश जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें