Haridwar NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय महिला का शव, मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय महिला का शव

घटना सोमवार की बताई जा रही है. मृतक महिला के पति घनश्याम निवासी रुड़की ने बताया कि जब वह अपनी दुकान में था तो उसे घर से फ़ोन आया कि उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में है. आनन-फानन में वो पहुंचा और उसने अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

घनश्याम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी के घर से खून निकल रहा था. इसके साथ ही उसकी महिला के कान से सोने के आभूषण भी गायब थे. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच जारी है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें