Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ पैदल मार्ग में पत्थर के नीचे दबे मिले तीन यात्रियों के शव, आपदा में अब तक जा छह लोगों की जान

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में पत्थर के नीचे तीन यात्रियों के शव पड़े मिले. एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं. अन्य यात्रियों के शव होने की आशंका को देखते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है.

केदारनाथ मार्ग में पत्थर के नीचे दबे मिले तीन यात्रियों के शव

बता दें 15 अगस्त को कुछ मजदूरों द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे हैं. सूचना पर SI प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया. जिसके बाद बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया है. मृतक की पहचान सुमित शुक्ल (21) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है. जबकि अन्य की शिनाख्त जारी है.

केदारनाथ मार्ग में सर्चिंग अभियान जारी

बता दें कि 31 जुलाई की रात हुई अतिवृष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई रास्ते बुरी तरह से ध्वस्त हो गए थे. जिसके कारण सैकड़ों यात्री अलग-अलग जगह फंस गए थे. जिनमें से अब भी कई लोग लापता चल रहे हैं. जिनकी तलाश जारी है. आपदा में अभी तक छह यात्रियों की मौत हो चुकी है. जबकि करीब 15 हजार फंसे यात्रियों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें