Big NewsDehradun News

बॉबी कटारिया को कोर्ट ने दी जमानत

BOBBY KATARIYAबॉबी कटारिया को देहरादून के ACJM 2 कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उसे 25 हजार के मुचलके पर रिहा किया है। हालांकि यहां उत्तराखंड पुलिस की चूक भी सामने आई है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

आपको बता दें कि बॉबी कटारिया ने कुछ देर पहले देहरादून में ACJM की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट में सरेंडर के साथ ही बॉबी के वकील ने उसकी जमानत की अर्जी डाली थी। कोर्ट ने पूरा मामला सुना और साथ ही कोर्ट से ही बॉबी को जमानत दे दी। कोर्ट ने बॉबी को 25 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा किया है।

पुलिस रिकॉर्ड में वो फरार घोषित था। पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था। पुलिस की टीमों ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं। कल ही बॉबी ने दिल्ली की एक कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद उसने आज देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले ली।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें