Big NewsUttarakhand
बड़ी खबर। बॉबी कटारिया की हेकड़ी ढीली, अब सरेंडर करने को तैयार

उत्तराखंड पुलिस को पकड़ने का चैलेंज देने की भूल करने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की हेकड़ी अब ढीली पड़ चुकी है। उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई से घबराए बॉबी कटारिया अब सरेंडर करना चाहता है। खबरें हैं कि बॉबी कटारिया के वकील ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर की अपील की है।
आपको बता दें कि बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की टीम पहले ही रवाना हो चुकी है। वो गुरुग्राम में बॉबी कटारिया के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। हालांकि बॉबी कटारिया भागता फिर रहा है। वो पुलिस के सामने आने से बच रहा है। पुलिस के पास उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट है।
बड़ी खबर। बीजेपी की नई टीम के चेहरे घोषित, देखिए लिस्ट
उत्तराखंड पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि अगर बॉबी ने सरेंडर नहीं किया तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। ऐसे में बॉबी घबराया हुआ है।