Nainital NewsHighlight

नाव चालक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक नाव चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद से अन्य नाव चालकों में भी दहशत का माहौल है।

नाव चालक की संदिग्ध हालात में मौत

मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह (50) निवासी मल्लीताल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र हर रोज की तरह बीती शाम को मल्लीताल क्षेत्र से रोजाना की तरह घर के लिए निकल था। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें टांकी बैंड के पास बेहोश पड़े देखा। राहगीरों ने आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।

इलाके में मची सनसनी

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक नेपाली मूल का था जो सात नंबर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था। देवेंद्र नाव चलाकर ही अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। फिलहाल मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें