Haridwar NewsHighlight

लक्सर में सफेद शराब का काला कारोबार, पुलिस ने की कार्रवाई, कुंभकरण की नींद आबकारी विभाग

हरिद्वार जिले लक्सर में सफेद शराब का काला कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि पुलिस समय-समय पर अवैध शराब के कारोबार और नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करती रहती है लेकिन फिर भी तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग गहरी नींद में सोया दिखाई दे रहा है। हरिद्वार जिले में कई जगहों पर नकली और कच्ची शराब का कारोबार किया जा रहा है जहां पुलिस लगातार कार्रवाई करती है तो आबकारी विभाग कुंभकर्ण की नींद सो रहा है।

आपको बता दें लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 35 लीटर कच्ची शराब दो भट्टी सहित बनाने के उपकरण 600 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब में लिफ्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों तस्करों के पास से 400 लीटर लहन को नष्ट कर अवैध शराब बनाने की भट्टी को कब्जे में लेकर 35 लीटर शराब बरामद की है जिनके खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें