Big NewsDehradun News

BJP के प्रदेश प्रभारी के बिगड़े बोल, INDIA गठबंधन को बताया ‘कुत्तों का झुंड’, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बार फिर बोल बिगड़ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने इंडिया गठबंध के घटक दलों को कुत्तों का झुंड करार दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि भले ही यह उदाहरण आपको अजीब सा लगेगा लेकिन भाव कुछ इस प्रकार है।

INDIA गठबंधन को बताया ‘कुत्तों का झुंड’

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को कहा कि जिस तरह से गली में कुत्ते पहले एक दूसरे पर भौंकते हैं। फिर जैसे ही गाड़ी आती है कुत्तों का झुंड इकट्ठा होकर उस पर भौंकने लगता है। उसी तरह इंडिया गठबंधन है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उस वक्त कही जब देहरादून स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में वह पांचों लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे थे।

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

दुष्यंत गौतम के इस बयान पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तीखा जवाब दिया है। माहरा ने कहा की मैं किसी दुष्यंत गौतम को नही जानता। लेकिन जहां से ये बात आई है वो गांधी के हत्यारे गोडसे के चेले हैं। उनसे यही उम्मीद की जा सकती है। माहरा ने कहा की जो अंग्रेजों के मुखबिर रहे हो वो दूसरी पार्टी पर यही टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा की गौतम जो भी हैं उसे ये पता होना चाहिए की कुत्ता वफादार होता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें