HighlightPolitics

Kedarnath By-Poll : केदारनाथ में प्रचार में जुटे भाजपा प्रदेश प्रभारी, कहा- तीसरी बार विधायक बनेंगी आशा नौटियाल

केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं में केदारनाथ में ही डेरा डाला हुआ है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी केदारनाथ में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। दुष्यंत गौतम ने दावा किया है कि इस उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी और आशा नौटियाल तीसरी बार विधायक बनेंगी।

केदारनाथ में प्रचार में जुटे भाजपा प्रदेश प्रभारी

केदारनाथ उपचुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता भी केदारनाथ विधानसभा में गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी केदारनाथ में प्रचार अभियान में जुटे हैं। दुष्यंत गौतम ने बताया की केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पुनर्निर्माण के कार्य किए हैं। इसी लिए यहां भाजपा की ही जीत होगी।

कहा- तीसरी बार विधायक बनेंगी आशा नौटियाल

दुष्यंत गौतम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ के विकास के लिए हमेशा गंभीर रहते हैं। इसके साथ ही भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ प्रचार अभियान में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केदारनाथ में यात्रा और आपदा दोनों को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। जनता केदारनाथ में भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और आशा नौटियाल तीसरी बार विधायक बनेंगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें