Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: BJP के पोलिंग एजेंट ने महिला को दी गाली, यहां का है मामला!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: चुनाव के दौरान फिलहाल कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर कुछ विवाद की घटनाएं सामने जरूर आई हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून के डालनवाला में सामने आया है। यहां वोट देने पहुंची महिला ने भाजपा के एजेंट पर गोली देने का आरोप लगाया है।

महिला ने राजपुर स्थित एक बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट पर अभद्रता का आरोप लगाया है। साकेत कालोनी निवासी महिला डेजी चौधरी ने बताया कि सुबह वह करीब 11 बजे राजपुर स्थित पोलिंग बूथ नंबर-64 में मतदान करने के लिए गई थी। इस दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट प्रदीप सिंघल ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने के लिए, जिससे महिला के दिल को भारी ठेस पहुंची।

महिला ने बताया कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना मतदान करने गई, लेकिन बिना कोई बात पोलिंग एजेंट ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में डालनवाला कोतवाली में शिकायत दी गई है, जल्द ही वह पोलिंग एजेंट की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें