Nainital NewsHighlight

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, BJP में शामिल हुए सैकड़ों लोग

लोकसभा चुनाव पास है। चुनाव से पहले भाजपा ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदयता ली।

भाजपा का सदस्यता अभियान तेज

हल्द्वानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई अधिवक्ताओं व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाजपा जॉइन की।

BJP में शामिल हुए सैकड़ों लोग

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सभी ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें