National

सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की करारी हार, पहले-दूसरे औऱ तीसरे नंबर पर ये पार्टियां

BJP KI HAR

पंजाब में नगर निकाय चुनाव है। इसकी मतगणना शुरू हो चुकी है जिसमे भाजपा की लहर कम दिखी। एक ओर जहां देश में मोदी लहर और भाजपा की जीत देखने को मिली तो वहीं पंजाब में इसके उलट हुआ। मोदी लहर पंजाब में नहीं दिखी बल्कि कांग्रेस जीत का परचम लहराती दिख रही है। जी हां बता दें कि पंजाब में अभी तक जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं, उसमें कांग्रेस पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर अकाली दल, आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर और भाजपा चौथे नंबर पर चल रही है। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं सुनाम में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रजनी बुलान धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें