Nainital NewsBig News

निजी स्कूल में बिना अनुमति के चला रहा था भाजपा का कॉल सेंटर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार के लिए तैयारियां तेज कर दी है। वही हल्द्वानी में बिना अनुमति के के निजी स्कूल में भाजपा की ओर से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। मामले के संज्ञान में आने के बाद चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है।

निजी स्कूल में चला रहा भाजपा का कॉल सेंटर

लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक निजी स्कूल में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने भाजपा के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बीते 27 मार्च को चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की थी।

कांग्रेस नेता ने की चुनाव आयोग को शिकायत

शिकायत में कहा गया था कि नैनीताल रोड के एक निजी स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया हो रहा है। कांग्रेस नेता ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। मामला संज्ञान में आने के बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता को दिया नोटिस

मामले को लेकर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को नोटिस भेजा है। नोटिस में भाजपा नेता से 48 घंटे में लिखित जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें