Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

जोशी का राहुल पर हमला, कहा-गंगा में कितनी भी लगा लें डुबकी, उनके पाप नहीं धुलने वाले

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उधमसिंह नगर और हरिद्वार दौरे पर हैं। राहुल गांधी उधमसिंह नगर के किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं जहां वो किसानों को संबोधित कर रहे हैं। वहीं राहुल के दौरे को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे और गंगा पूजा को लेकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गंगा में कितनी भी डुबकी लगा लें, उनके द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर किए गए पाप नहीं धुलने वाले। उनके नकली जनेऊधारी के असली रूप को उत्तराखंड की जनता पहचान चुकी है।

जोशी ने कहा कि जो कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रही है, उसके नेता यह बताएं कि जब एनआरसी कानून का विषय आया तो कांग्रेस ने सदन के भीतर और बाहर इसका विरोध क्यों किया। जब पड़ोसी देशों के हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के पीड़ि‍त व्यक्तियों को देश में शरण देने की बात आई तो यही कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी शरणार्थियों में शामिल करने के लिए आंदोलन कर रही थी।

जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट है। कल तक बदरीनाथ धाम में खुद को मुख्यमंत्री बनाने की सार्वजनिक मन्नत मांगने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज समाज के वंचित वर्ग को बरगलाने के लिए यशपाल आर्य को राज्य संभालने के लिए बेहतर विकल्प बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सबने देखा है कि रावत किस तरह स्वयं को कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करवाने के लिए अपने आलाकमान के दरबार में मत्था टेक रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें