Big NewsPolitics

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीएम ने किया जनता का आभार व्यक्त

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने फिर से जीत की हैट्रिक लगाई है। पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बंपर जीत हासिल की है। कुमाऊं में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। जीत की हैट्रिक पर सीएम धामी ने जनता का आभार व्यक्त किया है।

पांचों सीटों पर भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर से कमल खिलाया है। बात करें कुमाऊं की तो नैनीताल से अजय भट्ट तीन लाख वोटों के अंतर से जीते तो वहीं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लेकसभा सीट से अजय टम्टा भी एक लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। तो वहीं गढ़वाल मंडल में पौड़ी में जनता ने अनिल बलूनी को चुना है। वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के सिर जीत का ताज सजा है। टिहरी सीट पर एक बार फिर राजशाही का तिलिस्म कायम रहा।

सीएम ने किया जनता का आभार व्यक्त

प्रदेश की पांचों सीटों पर जीतने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। सीएम धामी ने इस जीत का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें