Haridwar News

रूड़की : भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया नारसन ब्लॉक की नई बिल्डिंग का उदघाटन

रुड़की-झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने शनिवार को नारसन ब्लॉक की नई बिल्डिंग का उदघाटन किया जिसे 85 लाख से अधिक की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। हालांकि ग्रामीण निर्माण विभाग नेइस बिल्डिंग को नारसन ब्लॉक के अधिकारियों को हैंडओवर कर दिया।

इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार ने जो कहा है उसे पूरा किया है. कुरड़ी गांव झबरेड़ा विधानसभा का गांव है जहाँ पर ब्लॉक की बिल्डिंग को उनके प्रस्ताव पर तैयार किया गया है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार ने उनके प्रस्ताव पर इस बिल्डिंग को पास किया था जो आज पूरी तरह से तैयार है। भाजपा सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। यही कारण है कि जनता भाजपा के साथ तेज़ी के साथ जुड़ रही है। भाजपा सरकार से ज़्यादा कोई भी पार्टी विकास नहीं कर सकती है।

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि नारासन ब्लॉक की बिल्डिंग ना होने से ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब बिल्डिंग तैयार होने से ब्लॉक के तमाम अधिकारियों के साथ साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें