Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

BJP प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस को बताया ‘फ़्यूज बम’, कहा- पहले अपनी पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड देख लें गोदियाल

Indian National Congress

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल अपनी पार्टी के तमाम प्रदेश अध्यक्ष और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष का ट्रैक रिकॉर्ड देख लें, फिर भाजपा के बारे में बात करें। कहा कि आज पूरे देश मे कांग्रेस विहीन राज्य होते जा रहे हैं. आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज हो चुका है.

प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने  कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर उनकी पार्टी का देश भर से सफाया हो गया. कांग्रेस के आला नेता पूर्व मंत्री पार्टी को छोड़ छोड़कर जा रहे है। उनके ही 23 के नेता उनके राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाते रहते हैं जिसकी बौखलाहट आज गोदियाल के बयान साफ दिखती है.

बिपिन कैंथोला ने कहा कि गोदियाल पहले अपने राष्ट्रीय आला नेताओं को बोलें की उनके नेतृत्व के कारण आज पूरे देश भर मे कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया है और उत्तराखंड में उनके नेता के नेतृत्व में उनकी पार्टी 11 तक सिमट गई थी ओर जिसके नेतृत्व में2017 का चुनाव हुवा उनका वह आलानेट दो दो सीटों से बुरी तरह चुनाव हार गए और खुद गोदियाल भी अपनी विधानसभा से बुरी तरह चुनाव हार गए थे तो उनकी उपयोगिता पर भी तो सवालिया निशान है लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष ये भूल जाते है कि उनकी पार्टी का आज बुरा हाल है और कांग्रेस आज उत्तराखंड में फ़्यूज बम हो गई है. उन पर आज कहावत सटीक बैठती है खिसियाई बिल्ली खम्भा नोचे, आज कांग्रेस के नेताओं के यही हाल हो गए है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें