Big News : भाजपा प्रदेश प्रभारी पहुंचे मंगलौर, कहा-BJP एक बार फिर से अपना परचम लहराएगी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा प्रदेश प्रभारी पहुंचे मंगलौर, कहा-BJP एक बार फिर से अपना परचम लहराएगी

Yogita Bisht
1 Min Read
दुष्यंत गौतम

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम उत्तराखंड दौरे पर है। रविवार सुबह मंगलौर के नारसन पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मंगलौर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मंगलोर नारसन पहुंचने हैं। उनके मंगलौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एक बार फिर से अपना परचम लहराएगी बीजेपी

मीडिया से वार्ता करते उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से अपना परचम लहरायेगी।

आम जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देश भर में चल रहे महासंपर्क अभियान के दौरान आम जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा है।

लोकसभा की पांचों सीटों में जीत हासिल करेगी भाजपा

प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व में बढ़ते हुए वर्चस्व से एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिससे देश प्रगति की और बढ़ रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।