Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

भाजपा प्रदेश महामंत्री का हमला, कहा- कांग्रेस 5 अध्यक्ष की जगह 13 जिलों में बना ले प्रदेश अध्यक्ष

khatima bjp mla

हल्द्वानी : उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव नज़दीक है। लिहाजा सियासी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है। भाजपा समेत अन्य पार्टियां एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां सरकार की कार्यप्रणाली और योजनाओं-विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैंं तो वहीं भाजपा जनता के बीच जाकर सबकों अपनी उपलब्धियां गिना रही है और 2022 का चुनाव बहुमत से जीतने का दावा कर रही है। बीते दिनों ही कांग्रेस ने अपनी टीम तैयार की और नए प्रदेश अध्यक्ष समेत नए नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान किया साथ ही चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते आज कांग्रेस पार्टी का ये हाल हुआ है, औऱ इस समय कांग्रेस पार्टी भारी दबाब में है, उत्तराखंड में जिस तरह के हालात हैं उससे यह स्पष्ट हो चुका है की कांग्रेस का सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नही हो सकता है। सुरेश भट्ट ने कहा की कांग्रेस ने अपने कार्यकताओं को संतुष्ट करने के लिए 5 अध्यक्ष बनाये है, लेकिन कांग्रेस चाहे तो उत्तराखंड के 13 जिलों मे 13 अध्यक्ष बना ले फिर भी कुछ बदलने वाला नही है।

आपको बता दें कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा है। बीते दिन ही भाजपा के कई दिग्गज उत्तराखंड पहुंचे 2022 के चुनाव को लेकर रणनीती तय की। वहीं कांग्रेस 2022 में अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा से जनता त्रस्त हो गई है और जनता भाजपा की सरकार को नहीं लाना चाहती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें