Dehradun NewsHighlightTrivendra Singh Rawat

बीजेपी अध्यक्ष का बयान : गणेश जोशी पिछली बार मंत्री नहीं थे इसलिए उनको पूरी जानकारी नहीं

bjp Madan kaushik

 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जाशी और त्रिवेंद्र रावत के बीच जुबानी जंग चल रही है। बता दें कि बीते कैबिनेट मंत्री दिनों गणेश जोशी ने त्रिवेंद्र रावत के सीएम कार्यकाल को वर्तमान कोरोना से हो रही बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि त्रिवेंद्र के कार्यकाल में काम नहीं हुए। इसके चलते कोरोना की व्यवस्थाएं नहीं हो पाई। उनके उस बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी में अभी अनुभव की कमी है।

उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक साक्षात्कार में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि उन्होंने जोशी वाला बयान नहीं सुना है। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं को बयानबाजी से भी बचना पड़ेगा। जनता वरिष्ठ नेताओं के बयानों को बहुत गौर से लेती है। कोरोना संकट में अलग स्वास्थ्य मंत्री की मांग पर त्रिवेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास जो मंत्रालय होता है, वह ज्यादा बेहतर ढंग से चलता है।

वहीं गणेश जोशी और त्रिवेंद्र रावत के बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक का बयान सामने आया है. मदन कौशिक ने कहा कि गणेश जोशी पिछली बार मंत्री नहीं थे इसलिए उनको पूरी जानकारी नहीं है। साथ ही कहा कि  हमारी पिछली और वर्तमान सरकार ने कोविड की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया है। वर्तमान सीएम और पूर्व सीएम भी गणेश जोशी के बयान पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। मदन कौशिक ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक स्तर पर विस्तारित किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें