Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा

Indian National Congressदेहरादून – भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास की पूरे विश्व में सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री भारत के हर नागरिक को मजबूत करना चाहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता हर महीने बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और इस संख्या को हम अगले महीने तक 5 लाख करके दिखाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि वह गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं। जनपद वार यह समीक्षा बैठक होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें