HighlightNational

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, ये मंत्री-सांसद भी संक्रमित

devbhoomi news

कोरोना की चपेट में दिग्गज नेता भी आने लगे हैं। बीते दिन राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो वहीं अब भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। ये जानकारी जेपी नड्डा ने खुद ट्वीट करके दी है। जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी हल्के लक्षणों के साथ पॉजिटिव आए हैं। सभी ने अभी फिलहाल खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पाजिटिव आया हूं। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, खुद को अलग करने और टेस्ट करने का अनुरोध करता हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें