HighlightNational

BJP विधायक ने जड़ा चुनाव अधिकारी को थप्पड़, मुकदमा दर्ज

UP elections BJP MLA Sangeet Som accused slapping presiding officer case registered उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं सामने आयी हैं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और सपा नेता विपिन मनोठिया को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यूपी चुनाव 2022 के लिए मतदान के दौरान 10 फरवरी को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर उनको पीटा भी गया। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्ज हुआ मुकदमा
फिलहाल संगीत सोम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगीत सोम पर 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ,188 ईपीसी में दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विपिन मनोठिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें