Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: BJP विधायक के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, हंस पड़े गणेश गोदियाल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बौखला गई है और वो अपनी हार स्वीकर कर चुकी है, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनसे जब मीडिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछा गया तो, गोदियाल हंस पड़े।

गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी हार स्वीकार करना जरूरी है। लेकिन, भाजपा हारने के बाद भी हर हाल में सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और भाजपा के इसके लिए कुख्यात भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है। कांग्रेस के किसी प्रत्याशी के भाजपा के संपर्क होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस तरह के बयान देकर भाजपा माहौल खराब करने का प्रयास किया है। भाजपा विधायक ने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा के संपर्क में हैं।

https://youtu.be/i4MIwAumIPA

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें