Big NewsUttarakhand

फंस गए गणेश गोदियाल! वायरल पत्र को लेकर अरविंद पांडेय ने किया बड़ा खुलासा

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है।

अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को लेकर दी सफाई

बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने देहरादून भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अपने नाम से वायरल हो रहे पत्र पर सफाई दी है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी नेता को कोई भी पत्र नहीं लिखा है। वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है।

पत्र का पार्टी से नहीं है कोई लेना देना: MLA

विधायक ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस वायरल पत्र का जिक्र किया है, उसका पार्टी का कोई लेना देना नहीं। विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते-आते विपक्ष इस तरह का हथकंडे अपना कर पार्टी की छवि खराब करने का काम करता है।

गणेश गोदियाल को मांगनी चाहिए माफी: दीप्ति रावत

वायरल पत्र मामले में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से बातचीत करने के बाद इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार किया जाएगा।

सामने आया गोदियाल का रिएक्शन

वहीं अरविंद पांडेय की प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भी रिएक्शन सामने आया है। गोदियाल ने कहा कि अगर मेरे द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं तो सरकार को या विधायक को मेरे खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच होगी। जांच में सामने आ जाएगा कि पत्र की असल सच्चाई क्या है।

ये भी पढ़ें: BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठी: CM पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने किया तीखा हमला

गोदियाल ने लगाए थे आरोप

बता दें बीते दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता कर एक वायरल पत्र का जिक्र किया था। गोदियाल ने आरोप लगाया था विधायक ने किसी बड़े नेता को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्पीड़न करने की बात कही गयी थी। साथ ही उसमें कहा था कि उनके परिवार को धमकाने और राजनीतिक-सामाजिक जीवन खत्म करने की बात कही गई है। गोदियाल ने इस पूरे मामले के लिए एसआईटी जांच की मांग की थी। साथ ही कहा कि जब सत्तापक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें